Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू के पत्रकारों ने मान्यता संबंधी मुद्दे पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Published on: 6 July 2021
IMG 20210706 WA0000

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा के नेतृत्व में प्रेस क्लब परवाणू के सदस्यों ने मान्यता संबंधी मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को परवाणू के पत्रकारों ने सहायक आयुक्त गौरव महाजन को उक्त ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुमित शर्मा, अमित ठाकुर, कुलदीप कृष्ण, राजेंद्र मेहरा, मदन मेहरा, जयदेव अत्री समेत अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

ग़ौरतलब है कि प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों की मान्यता नीति में संशोधन करने के खिलाफ परवाणू में प्रेस क्लब परवाणू व नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल ने सहायक आयुक्त गौरव महाजन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और सरकार से पत्रकार हित में कदम उठाने की मांग की गई । पत्र के माध्यम से पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के हित में नीति बनाने के लिए मांग की है।

इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा ने कहा कि सरकार को साल 2016 की ही नीति को यथावत लागू रखते हुए पत्रकारो के हित के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर मान्यता समाप्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि नई मान्यता नीति से पत्रकारों को कोई लाभ नहीं होगा और नई नीति निर्धारण करने से बहुत कम पत्रकारों को मान्यता मिल पाएगी।

अमित ठाकुर ने नई मान्यता नीति को पत्रकारों कें ख़िलाफ़ बताया और इस पर राज्य सरकार को पुनः विचार करने की बात कही ! अमित ठाकुर ने कहा वैसे ही करोना काल में पत्रकारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और नां ही सरकार पत्रकारों के लिए कुछ कर रही है और उस पर यह नया कानून, ऐसे मैं तो पत्रकार और पत्रकारिता समाप्त हो जाएगी यह एक गम्भीर मुद्दा है और इस पर परवाणू प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार प्रदेश सरकार से निवेदन करते है कृप्या इस कानून को लागू ना किया जाए !

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now