Prajasatta Side Scroll Menu

परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में दून से जाएंगे दो हजार कार्यकर्ता :- राम कुमार

himachal News कोरोना काल में BBN में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएँ, धूल फांक रहें वैंटिलेटर व अन्य जरुरी उपकरण

-दून के लोगों में रैली को लेकर भारी उत्साह
बद्दी।
सोलन के ठोडो मैदान में शुक्रवार को होने वाली परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली के लिए दून से दो हजार कार्यकता जाएंगे। रैली को कंाग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बताया कि इस रैली में दून से दो हजार कार्यकर्ता सोलन जाएंगे।

इसके लिए ढाई सौ गाडिय़ां और दस बसों का प्रबंध किया गया है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। पहाड़ी क्षेत्र से आठ सौ कार्यकर्ता रैली में जाएंगे। जिसके लिए बसों और गाडिय़ों को प्रबंध कर दिया गया है। सोलन की इस रैली के बाद प्रदेश भर में चुनाव प्रचार अभियान से शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश एक ओर केंद्र से एक हजार करोड़ रुपये का कर्जा ले रही है वहीं दूसरी ओर से बौखलाहट में अनाप शनाप बिना बजट के घोषणाएं कर रही है। लेकिन जनता इस चुनावी स्टंट से पूरी तरह से वाकिफ है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें:  सोलन पुलिस ने मोहाली से पकड़ा नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

उन्होंने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में चालीस हजार करोड़ का कर्जा उठाया है। सरकार कर्जे में डूब गई है। हर व्यक्ति को गिरवी रख छोड़ा है। मंहगाई आज सिर चढ़ कर बोल रही है। और इन डबल इंजन की सरकारों के पास इसे रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं है। बेरोजगार युवा सडक़ों पर घूम रहे है। जिन मुद्दों को लेकर यह सरकार सत्ता में आई थी वहीं पूरी तरह से भूल गई है। जनता बदलाव चाह रही है। और शुक्रवार को सोलन में होने वाली रैली से साबित हो जाएगा कि जनता इस सरकार से कितनी दुखी है।

इसे भी पढ़ें:  ध्यारीघाट टैक्सी ड्राइवर मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा,सिर में मारी गई थी गोली

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now