Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व BDC गुरुमाजरा और दून भाजपा महिला मोर्चा सदस्य माया रानी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

Updated By Tek Raj
Published on: 23 सितम्बर 2022
पूर्व BDC गुरुमाजरा और दून भाजपा महिला मोर्चा सदस्य माया रानी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

बरोटीवाला |
दून के पूर्व विधाय चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत किशनपुरा के गांव गुरु माजरा पहुंचे। यहां भाजपा नेत्री माया रानी ने अपने समर्थकों सहित चौधरी राम कुमार का भव्य स्वागत किया। और भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिससे दून भाजपा को भारी झटका लगा है।

इस मौके पर राम कुमार ने कहा कि दून की जनता अब भाजपा के झूठे वायदों और जुमलो से परेशान होकर मुझे और कॉग्रेस को समर्थन दे रही है। राम कुमार ने कहा कि दून क्षेत्र में विकास की जो गति रुक गई थी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दोगुनी गति से विकास की गाड़ी पटरी पर दौड़ेगी।

वहीं पूर्व भाजपा नेत्री माया रानी ने बताया की वह भाजपा की झूठी नीतियों से दुखी होकर चौधरी राम कुमार को अपना समर्थ दे रही हैं। इस मौके पर उनके साथ दया राम, सुरिंदर सिंह शिंदा बीडीसी., राहुल पंच, भूपेश पंच, सीमा देवी पंच, कुश्ती दंगल कमेटी के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी, जोगा चौधरी, नसीब चौधरी पूर्व पंच, जग्गी खान, पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार संजू, कांग्रेस नेता तलविंदर सिंह राम नाथ रिटायर एसएचओ, शेरू, विमल चौधरी, सलीम खान, शाम थानेदार मौजूद थे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now