Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रावी नदी में समाई कार, पति की मौत, पत्नी लापता

Updated By Tek Raj
Published on: 20 सितम्बर 2021
रावी नदी में समाई गाड़ी, पति की मौत, पत्नी लापता

चंबा जिला के नेशनल हाई-वे भरमौर पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सवार महिला लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर लोगों की मदद से रेस्कयू आरंभ कर दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार ढकोग से गुजर रही थी कि अचानक उपर की ओर से एक गाय लुढ़कती हुई कार पर आ गिरी, जिस पर चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और यह नदी में जा गिरी। कार में भरमौर के रेहला गांव से पति-पत्नी सवार बताए जा रहे है, जिनमें पुरूष का शव मौके से बरामद हुआ है, जबकि महिला की तलाश जारी है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now