Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan Firing Incident: सोलन में फायरिंग की घटना, शूलिनी यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार

Solan Firing Incident: सोलन में फायरिंग की घटना, शूलिनी यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार

Solan Firing Incident: सोलन जिला के ओच्छघाट के ड्रीम विला होटल के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने आरोपी छात्र धर्म राज उर्फ धर्मा (पुत्र राजू कुमार), निवासी समस्तीपुर, बिहार, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन मामला गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह के अनुसार, आरोपी पर धारा 304, 109 बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि घटना का करना शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार के साथ 19 नवंबर को कुछ सीनियर छात्रों की बहसबाज़ी हुई थी। इसके बाद 20 नवंबर को परिजनों के साथ बातचीत के लिए पहुंचते समय ड्रीम विला के पास आरोपी छात्र ने आदित्य के पिता की लाइसेंसी पिस्टल छीनकर हवा में फायर किया।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: टाइमिंग को लेकर विवाद,निजी बस चालक ने HRTC चालक व परिचालक की कर दी पिटाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल भी बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now