Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: बाइकर पर चढ़ा था ‘स्पीड का भूत’, Solan Police ने काटा 10 हजार का चालान और उतारा पारा

Published on: 1 November 2025
Solan News: बाइकर पर चढ़ा था 'स्पीड का भूत', Solan Police ने काटा 10 हजार का चालान और उतारा पारा

Solan Police News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गत दिन यातायात पुलिस की एक टीम सोलन शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी।

सूचना मिली कि सोलन बाईपास सब्जी मंडी के पास एक हरे रंग की मोटरसाइकिल को उसका चालक बहुत तेज गति और तेज आवाज में चला रहा है। लिहाजा, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक की तलाश की और उसे पुराना बस स्टैंड के समीप रोक लिया।

बाइक चालक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी शशि गार्डन, मयूर विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई। जब पुलिस ने चालक को ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। बाइक का साइलेंसर जांचने पर वह डिफेक्टिव पाया गया।

इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) में डिफेक्टिव साइलेंसर और धारा 181 में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के लिए चालक का 10,000 रुपए का चालान काटा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लापरवाह और नियम तोड़ने वाले बाइक चालकों पर निगरानी और कार्रवाई का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस को कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ बाइक चालक तेज गति और तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करके सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है और स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

सोलन पुलिस ने बताया कि ऐसे बाइक चालकों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया गया अभियान जारी है और लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now