Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan Student Suicide: सोलन की निजि यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड, प्लेसमेंट और सैलरी पैकेज के झूठे वादों के कारण था तनाव में

Solan Student Suicide News: सोलन की एक निजी यूनिवर्सिटी के 21 वर्षीय छात्र नितिन ने सुसाइड नोट छोड़कर जान दे दी। छात्रों का आरोप है कि कम सैलरी पैकेज और प्लेसमेंट के झूठे वादों के कारण वह तनाव में था।
Published on: 1 April 2026
Solan Student Suicide: सोलन की निजि यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड, प्लेसमेंट और सैलरी पैकेज के झूठे वादों के कारण था तनाव में

Solan Student Suicide: जिला सोलन में 21 साल के एक युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। लिहाजा, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मृतक की पहचान नितिन पुत्र कल्याण चौहान निवासी गांव शील, रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

घटना 28 मार्च की है, जब सोलन की मधुबन कॉलोनी में रहने वाले नितिन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले। मौके से मोबाइल फोन, डायरी और रस्सी बरामद की गई, जबकि डायरी में लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी जिंदगी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि नितिन सोलन की एक नामी यूनिवर्सिटी का छात्र था और किराये के कमरे में रह रहा था। शुरुआत में किसी ने भी मौत पर शक नहीं जताया, लेकिन घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि प्लेसमेंट के समय जिस वेतन पैकेज का वादा किया गया था, वास्तविकता में उससे कम सैलरी दी जा रही थी, जिससे नितिन मानसिक तनाव में था।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाए कि विश्वविद्यालय प्रशासन 100% प्लेसमेंट के दावे पूरे नहीं कर रहा और छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे व्यापक असंतोष है। इन्हीं आरोपों को देखते हुए पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Himachal Pradesh PoliceSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now