Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: दादी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे पोता पोती की कार हादसे में दर्दनाक मौत

सोलन: गंभरपुल से नदी में गिरी कार, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

सोलन|
सोलन के गंभरपुल से चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गंबर नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और नदी से घायलों को बाहर निकलने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सगे भाई बहन थे। जो अपनी दादी की मृत्य होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर दाडलाघाट जा रहे थे। बता दें की बीते कल ही उनकी दादी की मौत हुई थी। अब ऐसे में परिवार पर एक बार दु:खों का पहाड़ टूट गया है, क्योंकि एक ही घर से तीन लोगों की मौत हो गई है|

इसे भी पढ़ें:  परवाणू: पत्नी की हत्या कर यूपी का युवक हुआ फरार

यह दर्दनाक हादसा किन कारणों के चलते हुआ है इसकी पुलिस जनता से जांच कर रही है । बता दें कि सोलन के गंभरपुल में लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां पर अभी तक कई लोग अपने जीवन को गंवा चुके हैं। हादसे में मृतकों की पहचान परीक्षित व अंकिता कसोल दाडलाघाट निवासी के तौर पर हुई है।

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now