Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: झूले की रस्सी गले में फंसने से 11 वर्षीय मासूम की मौत

Published on: 22 July 2021
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

धर्मपुर|
सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत रुंदन घोड़ों गाँव के एक परिवार को घर पर बच्चे को अकेला छोड़ना उस समय भारी पड़ गया जब घर में डाले गए झूले पर झूलते हुए 11 वर्षीय बच्चे का गला रस्सी में फंस गया और इस हादसे में बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्चा गांव रुंदन घोड़ों, ग्राम पंचायत बड़ोग, डाकघर कुमारहट्टी का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय बच्चे तनीष ने घर के पास पेड़ पर झूला लगाया हुआ था। झूला झूलते समय अचानक उसका गला रस्सी में लिपट गया। परिजनों द्वारा बच्चे को मौके से एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक लहर दौड़ गई है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now