Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन जिला के इन क्षेत्रों में 19 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई, 2021 को 33 केवी विद्युत उप केन्द्र कथेड़ में आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कण्डक्टर, 11 केवी वाटर सप्लाई तथा 11 केवी शिवालिक फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बन्द रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।

विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 19 मई, 2021 को प्रातः 11.30 बजे से सांय 03.30 बजे तक आंजी, शमलेच, शराणु, कलोल, बाड़ा, बड़ोग, नगाली, चेवा, कोरों कैंथड़ी, लगहेच घाट, पाईन ड्राईव, देहंूघाट, शिवालिक बाईमेटल, फोरेस्ट काॅलोनी, डीआईसी, चम्बाघाट चैंक, बेर पानी, बेर गांव, एनआरसीएम, करोल विहार तथा आास-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सोलन में नशा तस्करी मामले में पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now