Prajasatta Side Scroll Menu

सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए तिथियाँ जारी

PANCHAYAT UPCHUNAV

सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप घोषित किया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा में प्रधान पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित होना है।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

इसे भी पढ़ें:  आरएसएस परवाणू द्वारा किया गया पथ संचालन व शस्त्र पूजन का आयोजन

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सेंसीवाला में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर मंधाला में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर मंधाला में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीगनर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर सिरीनगर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने के बाद 40 वर्षीय कर्मचारी की गई जान

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर सिरीनगर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत का उप चुनाव कार्यक्रम
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस पद के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक पंचायत घर कुंहर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  अर्की में ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन अब राजिन्द्र गर्ग करेंगे अध्यक्षता

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को पंचायत घर कुंहर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों का उप चुनाव कार्यक्रम
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड नालागढ़ की विभिन्न ग्राम पंचायतांे में उप चुनाव आयोजित किया जाना है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलहैणी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती, ग्राम पंचायत राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दातोवल में सदस्य पद के लिए उप चुनाव आयोजित किया जाना है।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए 13, 14 व 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक सम्बन्धित पंचायत घर में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रथम अक्तूबर, 2021 को सम्बन्धित पंचायत घर में प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद की जाएगी। परिणाम की घोषणा मतगणना के उपरान्त सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now