Prajasatta Side Scroll Menu

सोलन के इन क्षेत्रों में 22 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

प्रजासत्ता|
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल, 2021 को सोलन के चम्बाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के कारण विद्युत लाइन को स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 अप्रैल, 2021 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस कारण 22 अप्रैल, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, एनआरसीएम, बेर खास, डीआईसी, करोल विहार, बेर पानी, जौणाजी, अश्वनी खड्ड, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, फशकणा तथा आस-पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  बरोटीवाला में नाला पार कर रही कार बही; व्यक्ति और बच्चे की जान बची, महिला लापता
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now