Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन की सब्जी मंडी के समीप संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

Published on: 2 September 2022
सोलन की सब्जी मंडी के समीप संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

सोलन|
सोलन शहर के सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है। सुबह सब्जी मंडी के पास रेहड़ी चलाने वालों ने मलबे में शव देखा इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेसिक टीम को बुलाया है।

डीएसपी हेड क्वार्टर सोलन सन्तोष शर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि शहर की सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय महिला के बारे में जिस भी व्यक्ति को जानकारी है उससे पूछताछ करके पुलिस जांच में जुट चुकी है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत का असली कारणों का पता चल सकता है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now