Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में तैनात रहे आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

Updated By Tek Raj
Published on: 18 जुलाई 2021
जांच शुरू

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए दबाव बनाते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद सोलन प्रशासन ने इसकी जानकारी सरकार को दे दी। माना जा रहा है कि इस जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now