Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: निजी यूनिवर्सिटी में पढाई करने वाले 4 युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

Published on: 23 May 2022
चिट्टा Shimla Crime News

सोलन|
सोलन पुलिस की टीम ने निजी यूनिवर्सिटी में पढाई करने वाले कुछ युवकों 04.55 ग्राम हैरोईन बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव मंझोली में शुभम शर्मा जो कि शूलिनी युनिवर्सिटी से लॉ कर रहा है जो कमरा लेकर किराये पर रहता है। जिसके साथ उक्त कमरा में इसके दोस्त कर्ण सिंह, शुभम ठाकुर व माधव विजलवान मौजूद है जो उक्त कमरा में आपसी मिली भगत से सभी चिट्टा / हैरोईन नशा की खरीद फरोख्त का धन्धा कर रहे है।

जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम शर्मा के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो एक युवक ने दरवाजा खोला तथा कमरा के अन्दर अन्य तीन युवक बैठे हुए पाए गए । दरवाजा खोलने वाले युवक ने पुछने पर अपना नाम शुभम शर्मा निवासी गांव गरड़ी डा0 बलविहाल, त. ढड़वाल जिला हमीरपुर तथा खुद को उक्त कमरा का किरायेदार बतलाया। कमरे में बैठे युवकों ने अपना नाम व पता क्रमश: कर्ण सिंह निवासी पलाह, डा0 चतरोखड़ी, त0 सुन्दर नगर जिला मण्डी, शुभम ठाकुर निवासी गांव बठरा डा0 बठरा , त0 ढाडासिबा जिला कांगड़ा व माधव विजलवान निवासी गांव थलन डा0 मुस्टिक सोड़ त0 भटवाड़ी जिला उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड बतलाया।

पुलिस द्वारा उक्त कमरा की तलाशी लेने पर कुल 04.55 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। जिस सन्दर्भ मे पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग धारा 21, 29 ND&PS ACT पंजीकृत किया जाकर उपरोक्त चारों के विरूद्ध आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now