Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: ऑटो चालक की पिटाई के बाद ऑटो यूनियन का सिटी पुलिस चौकी में हंगामा

सोलन: ऑटो चालक की पिटाई के बाद ऑटो यूनियन का सिटी पुलिस चौकी में हंगामा

सोलन|
सोलन में ऑटो चालक की पिटाई के बाद सोमवार को ऑटो यूनियन ने सिटी पुलिस चौकी में हंगामा किया। यूनियन के एक ऑटो चालक की कुछ लोगों द्वारा पिटाई के बाद नाराज ऑटो यूनियन ने सिटी चौकी के बाहर अपनी ऑटो खड़े कर दिए। यूनियन के सदस्य की पिटाई में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

ऑटो यूनियन के हंगामे के बाद पुलिस ने पिटाई में शामिल लोग चौकी बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में बैठकर समझौता करवा दिया। जिसके बाद दोपहर 1 बजे शहर में ऑटों चलने शुरु हुए।

शूलिनी ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि रविवार को कुछ लोगों ने ऑटो चालक की पिटाई की। ऑटो यूनियन के सभी सदस्यों ने इसका विरोध किया और पुलिस चौकी में शिकायत दी।

इसे भी पढ़ें:  CRI Kasauli में हो सकेगा कोरोना जैसे वायरसों पर अनुसंधान, जल्द बनेगी BSL-3 Lab

उन्होंने कहा कि अब मामला सुलझा लिया गया है और शहर में ऑटो व्यवस्था फिर से चालू हो गई है। धर्मपाल ने कहा कि ऑटो बंद रहने से शहर के लोगों को जो समस्या हुई, उसके लिए यूनियन क्षमा मांगती है।

इसे भी पढ़ें:  Solan: सोलन में प्रगतिशील किसानों को मिला पुरस्कार..!
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now