Prajasatta Side Scroll Menu

सोलन: युवती ने गला काटकर किया सुसाइड

मीडिया से बातचीत में

सोलन|
हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के वार्ड नंबर-13 में युवती ने गला काट कर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार देर रात की है। सुबह जब वह नहीं उठी तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा, युवती का खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि 18 साल की युवती उतर प्रदेश के सुजानपुर की रहने वाली थी। तीन दिन पहले ही अपनी बहन और जीजा के साथ साेलन आई थी। उसने चाकू से गला काट कर आत्महत्या की है । शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल सोलन भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  इंटक ने सोलन जिला में इन्हें दी नई जिम्मेदारी

सोवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। युवती ने यह कदम क्यों उठाया सपरून चौकी पुलिस इसकी जांच कर रही है। बहन और जीजा के बयान दर्ज किए गए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत करके सुसाइड करने की वजह पता लगाई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now