Prajasatta Side Scroll Menu

Solan: बाइक स्टंटबाजी का शौक पड़ा भारी, युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Solan: बाइक स्टंटबाजी का शौक पड़ा भारी, युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक युवक का बाइक पर खतरनाक स्टंट (Bike Stunting) दिखाने का शौक भारी पड़ गया। शिमला के रहने वाले युवक मंजुल ने सोलन के शमलेच टनल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर अपलोड किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो से पकड़ में आया युवक

25 फरवरी को मंजुल ने अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए एक रील अपलोड की। इस रील में देखा जा सकता है कि युवक ने शमलेच टनल के पास एनएच-05 पर बाइक को खतरनाक ढंग से चलाया। यह वीडियो साइबर सेल की नजर में आया, जिसके बाद उन्होंने सोलन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 बीएनएस (मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना) के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर में बस स्टैंड के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

युवक की पहचान

जांच में पता चला कि युवक मंजुल, राजेश का पुत्र है और वह ढाडी गुनसा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मंजुल काफी समय से इस तरह की खतरनाक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने पहले भी बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाले हैं।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

सोलन पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल स्टंट करने वाले की जान के लिए खतरनाक हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए भी जोखिम पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी ओम आर्य ने तकनीकी तौर से बच्चों को सुदृढ़ बनाने के लिए भेंट किए कंप्यूटर

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या युवक के साथ और कोई लोग भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और खुद को तथा दूसरों को खतरे में डालने वाली हरकतों से बचें।

बता दें कि इन दिनों युवाओं में बाइक के साथ सड़कों पर स्टंट बाजी कर सोशल मीडिया पर रिल्स और वीडियो डालने का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Pradesh News Himachal News in Hindi hp news HP News in Hindi Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now