Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan: शराब और डिप्रेशन के चलते व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत..!

Solan: शराब और डिप्रेशन के चलते व्यक्ति ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Solan News: सोलन जिला के कुनिहार में एक दु:खद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद को आग लगा ली। घटना 14 फरवरी को घटी, जब पीड़ित की पत्नी दीप्ती (निवासी कुनिहार) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पति ने शराब के नशे में उससे गाली-गलौच की और फिर यह कहकर घर से निकल गया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पीड़ित की पत्नी उसे उपचार के लिए सीएच कुनिहार लेकर गई थी। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की पहचान अमित सिंह (निवासी प्रतापनगर, जोधपुर, राजस्थान) के रूप में हुई। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

शराब की लत और घरेलू विवाद बने कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि अमित सिंह अपनी पत्नी के साथ कुनिहार में किराए के मकान में रहता था। वह लंबे समय से शराब का आदी था और अक्सर नशे में पत्नी से झगड़ा करता था। उसकी पत्नी के बयान के अनुसार, वह अक्सर आत्महत्या की धमकियां भी देता था। कोरोना काल में हुए बिजनेस घाटे के बाद से वह डिप्रेशन में था और नियमित रूप से दवाइयां ले रहा था। घटनावाले दिन भी उसने सुबह से ही शराब पी रखी थी और पत्नी से झगड़ा किया। कुछ देर बाद वह घर से चला गया, लेकिन लौटकर खुद को कमरे में आग लगा ली।

मामले की जांच जारी

अब तक की जांच में किसी साजिश की आशंका सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम पीजीआई चंडीगढ़ में कराया गया और बिसरा जांच के लिए राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal News Himachal News TodayHimachal Pradesh News Himachal News in HindiHP Himachal NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now