Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वी.एस. एल. एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी की वॉलीबॉल टीम ने किया उम्दा प्रदर्शन

वी.एस. एल. एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी की वॉलीबॉल टीम ने किया उम्दा प्रदर्शन

चंडी|
जिला स्तरीय माँ चंडी मेले के अंतर्गत वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में वी एस एल एम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी की बीएड एवं जेबीटी के प्रशिक्षुओं की संयुक्त टीम ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची और चंडीगढ़ की वॉलीबॉल टीम से कड़े संघर्ष के बाद टीम उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता संजीव चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कई टीमों ने भाग लिया जिसमें कॉलेज की टीम ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची और उपविजेता रही। कॉलेज के वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के लिए इस मेले के समापन पर आए हुए मुख्य अतिथि मुख्यसंसदीय सचिव एवं विधायक दून विधानसभा क्षेत्र चौधरी रामकुमार द्वारा कॉलेज की वॉलीबॉल टीम को ट्रॉफी एवं ₹11000 की नगद राशि द्वारा सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मां की ममता हुई शर्मसार: नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 5 महीने के बालक का मृत भ्रूण

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए कॉलेज संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य राज मनी शर्मा एवं जेबीटी के विभागाध्यक्ष हीरा दत्त शर्मा के अलावा स्टाफ के सभी सदस्यों ने टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now