Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

व्यापार मंडल बद्दी ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Updated By Tek Raj
Published on: 15 अगस्त 2022
व्यापार मंडल बद्दी ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

रमन सिंह | बद्दी
व्यापार मंडल बद्दी द्वारा स्वतंत्रता दिवस व आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विनसम उद्योग के सामने व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने शिरकत की और तिरंगा लहराया। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को युगों युगों तक याद रखा जाएगा। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करवाने के लिए बहुत जुल्म सहे और शहादतें दी। इन्ही शहादतों की बदौलत आज हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर मुख्यातिथि राम कुमार चौधरी द्वारा तिरंगा फहराया गया। वहीं इस मौके पर बद्दी साईं रोड़ पर राहगीरों को लड्डू वितरित किए गए। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ प्रधान प्रवीण कौशल, कोषाध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार शीलू, सुभाष गर्ग, संजीव कौशल, राजेंद्र कुमार, कपिल अग्रवाल, केवल सचदेवा, राम निवास, सलीम खान, फरमान खान, मुस्ताक खान, महेंद्र ठाकुर, संजू, सतीश कौशल, गब्बर सिंह, केवल सचदेवा, हरीश कुमार, विकास, राघव कौशल, हरीश कुमार, शमशेर खान, सोनू, बब्बू, दिलवर खान, शिव कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now