Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kalka Shimla NH: न जाने, और कितनों की जान लेगा कुमारहट्टी में बना, ये फ्लाई-ओवर…

Published on: 3 January 2024
Who knows how many more lives will be taken if the flyover is built on Kalka-Shimla NH?

नवींन सूद |कुमारहट्टी
Kalka Shimla NH: कालका शिमला नेशनल हाईवे पर, फोरलेन कम्पनी द्वारा कुमारहट्टी में बने फ्लाई-ओवर के दोनों छोर, सदैव दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। अभी तक भी इन जगहों पर, आए दिन सड़क हादसे होते रहते है। इस फ्लाई-ओवर के दोनों और, सर्विस लेन न होने के चलते, शिमला से कालका की और, व कालका से शिमला की ओर जाने वाले पर्यटक, असमंजस में पड़ जाते हैं।

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी बाजार से,करीब 500 मीटर दूर चंडीगढ़ की तरफ से उपरोक्त फ्लाई-ओवर शुरू होता है, व कुमारहट्टी बाजार के ऊपर से होकर, सोलन की तरफ करीब 500 मीटर आगे जाकर, हाईवे पर मिल जाता है। इस फ्लाई-ओवर के साथ, दोनों और पुरानी सड़क पर यातायात की आवाजाही  दोनों तरफ की होने के कारण, जैसे ही पुरानी सड़क का ट्रैफिक फ्लाई-ओवर के समीप पहुंचता है, तो फ्लाई-ओवर पर जाने वाले वाहन, पुरानी सड़क से आने वाले वाहनों से अक्सर टकरा जाते हैं।

वहीँ कालका की ओर, फ्लाई-ओवर के शुरू होने वाले स्थान पर,अभी तक करीब पांच लोग, काल का ग्रास बन चुके हैं। व सैकड़ो वाहन आपस में टकरा चुके हैं। फोरलेन कंपनी ने दोनों और,यातायात को काबू करने के लिए, मात्र एक पीली लाइट लगाकर, अपना पल्ला झाड़ लिया है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को, यही पता नहीं चलता कि जाना किसी और है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि, वह इसकी शिकायत फोरलेन बना रही कंपनी, प्रशासन व पुलिस से, अनेकों बार कर चुके हैं, पर अभी तक हुआ कुछ भी नहीं। स्थानीय ग्रामीणों ने, प्रशासन व फोरलेन निर्माता कंपनी से मांग की है कि,फ्लाईओवर के दोनों और, शीघ्र ही सर्विस लेन बनाई जाए। ताकि इस पर चल रहे वाहन चालक, सुरक्षित होकर अपने वाहन चला सके।

CRI Kasauli में हो सकेगा कोरोना जैसे वायरसों पर अनुसंधान, जल्द बनेगी BSL-3 Lab

Ram Mandir Spiritual Capital of India: राम मंदिर भारत की आध्यात्मिक राजधानी : बिंदल

CPS Appointment: हिमाचल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश, CPS को मंत्रियों के काम और सुविधाएं छोड़नी होंगी

Kalka Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

Himachal News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now