Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

19 साल की उम्र में DSP बना पाकिस्तान का ये तूफानी बॉलर…शेयर की फोटो

New Project11

Naseem Shah Become DSP: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बलूचिस्तान पुलिस (Naseem Shah DSP) ने डीएसपी नियुक्त किया है। DSP बनने के बाद अब नसीम शाह क्रिकेट खेलने के साथ ही अब अपने देश की रक्षा भी करेंगे। नसीम शाह की उम्र महज 19 साल है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, कोएटा में हुए एक प्रोग्राम में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पुलिस बलूचिस्तान अब्दुल खालिक शेख ने पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी नसीम शाह को सदभावना राजदूत बना कर एजाज से नवाजा। DSP बनने के बाद नसीम शाह ने कार्यक्रम के मंच से इस सम्मान के लिए बलूचिस्तान पुलिस का आभार व्यक्त किया।

नसीम शाह ने लिखा- फर्क की बात

नसीम शाह ने मंच से कहा कि ‘बचपन में मैं पुलिसकर्मियों से डरता था, मेरे माता-पिता पुलिस का नाम लेकर मुझे डराते थे, हालांकि, जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ हूं। मुझे एहसास हुआ है कि वे हमें सुरक्षित रखने के लिए कितना त्याग करते हैं। नसीम शाह ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘बलूचिस्तान पुलिस में सद्भावना दूत बनना फख्र की बात है.’

आखिर कौन हैं नसीम शाह?

नसीम शाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे मजबूत बॉलर्स में से एक हैं। उनके पास अच्छी खासी रफ्तार है। उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यह तेज गेंदबाज पाकिस्तान के लिए हर फॉर्मेट में डेब्यू कर चुका है। उन्होंने कई मौकों पर पाकिस्तान के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुश्किलों से निकाला है।

नसीम शाह का क्रिकेट करियर

नसीम शाह ने कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट में 42 विकेट लिए हैं। नसीम शाह के नाम 5 वनडे में 18 और 16 टी20 में 14 विकेट लिए हैं। नसीम शाह ने टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और वाहवाही लूटी थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now