Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘Ashwin ऑस्ट्रेलिया टीम के दिमाग में घुस गए हैं’

New Project8

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्राफी होनी है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘आर अश्विन ऑस्ट्रेलिया के दिमाग में इस तरह से घुस गए हैं कि अब उनके जैसे गेंदबाज को बुलाकर प्रैक्टिस की जा रही है।’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्विन को लेकर ज्यादा परेशान है, क्योंकि टर्निंग ट्रैक पर अश्विन काफी खतरनाक गेंदबाजी कर सकते हैं। अश्विन की फिरकी समझने और उनके खिलाफ खुद को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुजरात के उभरते हुए स्पिनर महेश पिथिया को नेट गेंदबाज के तौर पर बुलाया है जिनका एक्शन रविचंद्रन अश्विन से काफी मिलता-जुलता है।

ऑस्ट्रेलिया ने अलूर में लगाया कैंप

महेश पिथिया नाम के इस स्पिनर की गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज प्रैक्टिस कर रहे हैं। कंगारू टीम के इसी बड़े कदम को लेकर वसीम जाफर ने उस पर तंज कसा है। जाफर ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘पहला टेस्ट शुरू होने में अभी पांच दिन हैं लेकिन अश्विन अभी से कंगारू टीम के दिमाग में बस गए हैं।’ आपकों बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्पिनर्स के खिलाफ तैयारी के लिए बेंगलुरू के बाहर अलूर में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जहां वह स्पिन को मदद मिलने वाली पिचों पर खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया मजबूत और चालाक टीम है

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है। इस टीम को अच्छे से पता है कि भारतीय पिचों पर अश्विन क्या कर सकते हैं। लिहाजा उन्हें टैकल करने के लिए कंगारू टीम पहले से ही पूरी तैयारी करना चाहती है। इसलिए स्पिनर महेश पिथिया को नेट गेंदबाज के तौर पर बुलाया गया।

कौन हैं महेश पिथिया

बताजा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया पर महेशा पिथिया का वीडियो देखा था, जिससे वह काफी प्रभावित हुए थे। महेश पिथिया गुजरात से आते हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपना डोमेस्टिक डेब्यू किया था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल (Border-Gavaskar Trophy 2023 Schedule)

पहला टेस्ट मैच, 9 से 13 फरवरी (नागपुर)
दूसरा मैच, 17 से 21 फरवरी (दिल्ली)
तीसरा मैच, 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)
चौथा मैच, 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now