Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? महेला जयवर्धने ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IND Vs AUS Test

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। श्रृंखला की अभी शुरूआत भी नहीं हुई है लेकिन अभी से इसे लेकर एक्सपर्ट्स द्वारा भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने पहले से ही सीरीज के विजेता का नाम बता दिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा सीरीज ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि 2004 के बाद से ऑस्ट्रेलिया भारत में उसे हरा नहीं सकी है इसके बावजूद महेला जयवर्धने को कंगारुओं पर पूरा भरोसा है। जयवर्धने ने आईसीसी समीक्षा के लेटेस्ट एपिसोड में संजना गणेशन से बात करते हुए कहा कि वह दोनों ही टीमों के बीच एक शानदार सीरीज की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि उनके मुताबिक मेहमान टीम इस सीरीज को 2-1 से जीत जाएगी। अगर ऐसा होता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल से बाहर हो जाएगा।

ये सीरीज महान होने वाली है- जयवर्धने

श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह हमेशा की तरह एक महान सीरीज होने जा रही है। मुझे देखन है कि भारतीय परिस्थितयों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, उनके पास वास्तव में अच्छी गेंदबाजी इकाई है और भारतीय बल्लेबाज इससे कैसे निपटते हैं, यह देखना भी आकर्षक होगा।’ उन्होंने कहा, “भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन एक श्रीलंकाई होने के नाते, मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया आगे है। शायद ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत सकता है, लेकिन यह कठिन होने वाला है।’

IND vs AUS Head to Head in Border Gavaskar Trophy

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत अब तक 15 सीरीज आयोजित की जा चुकी हैं। इसमें आठ बार इसका आयोजन भारत में और सात बार ऑस्ट्रेलिया में हुआ है।भारत ने नौ सीरीज जीती हैं और ऑस्ट्रेलिया पांच सीरीज जीतने में कामयाब रहा है।2003-04 एकमात्र ड्रॉ सीरीज खेली गई थी, तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस ट्रॉफी के तहत अब तक खेले गए 52 टेस्ट से से भारत ने 22 और ऑस्ट्रेलिया ने 19 जीते हैं, जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे हैं।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now