Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिमुथ करुणारत्ने ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

NZ Vs SL 1st Test Dimuth Karunaratne

NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंकाई ओपनर दिमुथ करुणारत्ने ने 89 रनों की शानदार पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दिमुथ करुणारत्ने ने पाई ये उपलब्धि

श्रीलंका के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी अपनी पारी से सभी को मुरीद बना लिया था। दूसरे टेस्ट में जब वे बल्लेबाजी करने आए तो टीम मुश्किल में थी। न्यूजीलैंड ने 580 रनों पर पारी घोषित की थी। ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  परिवार से संपत्ति विवाद के बीच मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भाई के नाम की पावर ऑफ अटॉर्नी

करुणारत्ने अब एशिया के बाहर सबसे ज्यादा 50+स्कोर बनाने वाले श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 14 बार ये कारनामा किया है। मार्वन अटापट्टू ने 13 बार एशिया से बाहर 50+ का स्कोर बनाया है। हालांकि उनके अलावा श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया और टीम 164 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और फॉलो-ऑन मिल गया।

इसे भी पढ़ें:  IND vs SL: फील्डिंग कर रहे थे उमरान मलिक, दर्शकों ने चिल्लाकर कही ऐसी बात, भर गया जोश

मुश्किल में श्रीलंका की टीम

मैच की बात करें तो इसमें श्रीलंका की टीम मुश्किल में है। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 580 रनों पर इसे घोषित किया। वहीं उन्होंने श्रीलंका को 164 रनों पर ही आउट कर दिया और अब फॉलो ऑन के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है। टीम ने अब तक 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, डग ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

श्रीलंका प्लेइंग 11: ओशदा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो

इसे भी पढ़ें:  रेणुका सिंह ने रचा इतिहास, 5 विकेट चटकाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now