Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: अक्षर पटेल ने दिखाया दम…Starc के ओवर में ठोके 2 कड़क छक्के, देखें

New Project316

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम इंडिया का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में सबसे छोटा स्कोर है। विराट कोहली ने 31 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 29 रन पर नाबाद रहे। आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड कर भारत को 117 रन पर समेट दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का यह दूसरा मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम के पांच विकेट महज 49 रन पर ही गिर गए थे। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

26वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगाए 2 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26वां ओवर डालने आए थे। इस वक्त टीम इँडिया की आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी। अक्षर पटेल स्ट्राइक पर थे, जबकि दूसरे छोर पर सिराज खड़े थे। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर अक्षर पटेल ने 2 कड़क छक्के लगाए। पहला बॉलर के सिर के ऊपर से जबकि दूसरी स्क्वायर लेग की दिशा में। इन दोनों छक्कों पर फैंस झूम उठे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने सिराज को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को 117 रन पर समेट दिया।

यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now