Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: ‘मजा आ रहा है’….ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले मार्श और हेड ने मैच के बाद दिया ये बयान

New Project319

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले खराब बल्लेबाजी की फिर गेंदबाजी में भी हथियार डाल दिए। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।

मार्श और हेड ने खेली शानदार पारियां

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श आए थे। इन दोनों खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और महज 11 ओवर में 188 रन बना डाले। मार्श ने 36 बॉल में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाकर 66 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में 10 चौकों की मदद से 51 रन ठोके। जीत के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

मिचेल मार्श ने दिया ये बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

66 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले मिचेल मार्श ने मैच के बाद कहा कि ‘यह थोड़ा मजेदार था। जब आप इस तरह के एक छोटे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों तो एक अच्छी शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है। मैं उम्मीद कर रहा था कि ट्रेविस हेड अटैक करेगा और मैं धीमि गति से खेल सकता हूं। सच कहूं तो मुझे स्विंग खेलने और ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आ रहा है।

ट्रेविस हेड ने दिया ये बयान

सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बाद कहा कि ‘योगदान देकर अच्छा लगा, साझेदारी को आगे बढ़ाना वाकई अच्छा है। हम आज थोड़े व्यवस्थित थे और अपना समय लिया। बड़े साथी (मार्श) का दूसरे छोर पर होना अच्छा है, क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि हम दोनों एक ही समय पर बैटिंग करने जाएं। हमने काफी कैलकुलेटेड खेला। यह एक अच्‍छी साझेदारी थी, बहुत सुखद।’

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे

अगर मैच की बात करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 117 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में बिना विकेट खोए 11 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की यह वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च को खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now