Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय

IND vs BAN

स्पोर्ट्स डेस्क | 14 सितम्बर
India vs Bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया ने पाकिस्तान और उसके बाद श्रीलंका को मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम का सुपर-4 में आखिरी मुकाबला बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ शुक्रवार को होगा। टीम को 15 सितंबर, शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच यह खेलना है। इस मैच में हार या जीत ज़्यादा मायने नहीं रखेगी, ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।

इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, इसलिए कल के मैच में (बांग्लादेश के खिलाफ) टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आखिरी फैसला कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।

टीम इंडिया के फाइनल में पहूंच जाने के बाद बॉलिंग यूनिट में बदलाव देखने को मिल सकता है। बालिंग में जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज,हार्दिक पांड्या में से किसी को रेस्ट दिया जा सकता है और उनकी जगह शमी, प्रसिद्ध और ठाकुर में किसी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल भी फाइनल से पहले रेस्ट दिया जा सकता है। राहुल एशिया कप में इंजरी के बाद लौटे हैं और वे लगातार दो मैच खेल चुके हैं और दोनों में ही उन्होंने विकेटकीपिंग भी की। पहले मैच में राहुल ने लंबी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा था। ऐसे में उनको रेस्ट दिया जाना लगभग तय है। राहुल की जगह ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे। वहीं बतौर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है।

IND vs BAN मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद शमी

Atal Tunnel Rohtang: उद्घाटन के कुछ वर्ष बाद ही होने लगा पानी का रिसाव, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल

Aaj Ki KhabrenAsia Cup 2023Athlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIND vs BANIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update HindiSuryakumar Yadav

Join WhatsApp

Join Now