Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्धशतक से चूके Rohit Sharma, फिर भी लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, देखें 5 बड़े Records

अर्धशतक से चूके Rohit Sharma, फिर भी लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, देखें 5 बड़े Records

स्पोर्ट्स डेस्क |
Rohit Sharma 5 Records: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 257 रनों का पीछे करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में पारी की शुरुआत की है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज एक बार फिर से कप्तानी पारी खेलते हुए छक्के-चौके की बरसात कर दी। हालांकि, रोहित अपनी अर्धशतक से चूक गए और 48 के स्कोर पर कैच दे बैठे। लेकिन अर्धशतक से चूकने के बाद भी आज रोहित शर्मा ने 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

Rohit Sharma 5 Records

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 4 पारियों में 265 रनों के साथ इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कीवी ओपनर डिवॉन कॉन्वे को पछाड़ दिया है। इस दौरान हिटमैन का एवरेज 66.25 और स्ट्राइक रेट 137.31 रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ 257 का टारगेट चेज करते हुए रोहित शर्मा ने 40 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 48 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें:  भारत में जन्मा, न्यूजीलैंड के लिए खेला...इस बल्लेबाज ने सेंचुरी ठोक 'नीदरलैंड' को दिला दी धमाकेदार जीत

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने चेज करते हुए 13 मैचों में सबसे अधिक 771 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम था।

इसके साथ ही एक कैलेंडर ईयर में रोहित शर्मा इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। रोहित ने एक साल में 61 छक्के जड़कर एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने 61 छक्के जड़कर इंग्लैंड के बल्लेबाज इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। मोर्गन ने एक साल में 60 छक्के जड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  युजी कहां है? होटल पहुंचने से पहले ही चहल को ढूंढ़ने लगे जोस बटलर, देखें Video

यही नहीं, बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में 6000 रन पूरे करने वाले एशियाई खिलाड़ी भी बन गए।

इसके अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विश्व कप मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने विश्व कप मैचों के 21 इनिंग में 1226 रन बनाया है। इसके अलावा रोहित शर्मा एशिया में खेलते हुए 6000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

Ind vs Ban: पिछले 4 वनडे में 3 बार हारकर भारत, आज दोपहर फिर बांग्लादेश से भिड़ेगा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateRohit SharmaSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now