Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shubman Gill ने मौज कर दी, अनजान लड़की ने दिया प्रपोजल, जॉइन किया डेटिंग एप!

Shubhman Gill

नई दिल्ली: टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल छाए हुए हैं। मैदान में बल्ले से तहलका मचाए हुए हैं वहीं, मैदान से बाहर भी चर्चा में बने हुए हैं। गिल को अगला विराट कोहली कहा जा रहा। क्रिकेट के जानकार उन्हें फ्यूचर स्टार बता रहे हैं। अब जब कोई प्लेयर स्टार बन गया है तो सुर्खियों में तो बना रहेगा। शुभमन गिल को मैच के दौरान एक लड़की ने प्रपोज किया।

टिंडर शुभमन गिल से मैच करा दो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 मैच में करियर का पहला शतक भी जमाया था। इसी मैच के दौरान एक फैन गर्ल स्टैंड में एक पोस्टर लेकर आई, जिस पर लिखा था- टिंडर शुभमन गिल से मैच करा दो।  फिर क्या था लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

गिल ने शेयर किया वीडियो

डेटिंग ऐप टिंडर ने भी इसका खुब प्रचार किया। नागपुर में कई जगह इस फैन गर्ल के पोस्टर का प्रचार कर दिया। इस एप ने अपने प्रचार में लड़की की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘शुभमन इधर तो देख लो’। इसे शुभमन गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया। गिल ने फैन गर्ल का फोटो और डेटिंग एप का विज्ञापन दोनों शेयर किए। शुभमन गिल ने साथ ही वीडियो मैसेज में एक फोटो और भी शेयर की जिसमें वह टिंडर एप जॉइन किए हुए दिखाई दिए। यानी गिल ने इस फैन गर्ल के लिए टिंडर एप जॉइन कर लिया है।

शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ चुका है। लेकिन हाल के दिनों में उन्हें एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के कई फोटो और वीडिया वायरल हुए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now