Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Umran Malik: तोड़ डालूंगा उमरान मलिक का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी गेंदबाज का खुला चैलेंज

Pakistani Pacer Zaman Khan Challenges Umran Malik

Umran Malik: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और क्रिकेट की नई सनसनी उमरान मलिक अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उमरान मलिक भारत की तरफ से 156 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। जिससे क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज उनके फैन बनते जा रहे हैं। लेकिन उमरान मलिक पाकिस्तान के खिलाड़ियों की आंखों में अभी से खटकने लगे हैं। अब पाकिस्तान के एक और तेज गेंदबाज ने उमरान का रिकॉर्ड तोड़ने का चैलेंज दिया है।

जमान खान ने दिया चैलेंज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उमरान मलिक जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं, उसे देखकर कई लोग यह दावा भी कर चुके हैं, वह जल्द ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के सबसे तेज बॉल फेकने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। ऐसे में उनकी धमक पाकिस्तान में भी सुनाई दे रही है। क्योंकि पाकिस्तान को फॉस्ट बॉलिंग का गढ़ माना जाता है। ऐसे में पाकिस्तान प्रीमियर लीग में लाहौर कलंदर्स की टीम से खेल रहे तेज गेंदबाज जमान खान ने भारतीय गेंदबाज उमरान मलिका का रिकॉर्ड तोड़ने का चैलेंज दिया है।

जमान ने उमरान से की खुद की तुलना

जमान खान ने खुद से उमरान मलिक की तुलना की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान सुपर लीग में वह उमरान मलिका का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। खास बात यह है कि जमान खान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए डेब्यू भी नहीं किया है, उसके बाद भी वह उमरान मलिक जैसे दमदार खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ने का दम भर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज की बात में कितनी दम हैं।

भारत के लिए खेल रहे हैं उमरान मलिक

वहीं जमान खान से इतर जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं। उमरान मलिक अपनी गति से लगातार की रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उमरान मलिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उमरान मलिक ने अब तक भारत की तरफ से 8 वनडे मैच और 8 टी-20 मैच खेले हैं, दोनों फॉर्मेंट में उमरान 24 विकेट निकाले हैं। खास बात यह है कि अब उमरान मलिक टेस्ट में भी डेब्यू कर सकते हैं। क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी चुना गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now