साइड स्क्रोल मेनू

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें 22K और 24K के ताजा भाव”

Gold rate today 22K 10 gram price: उछाल का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, कमजोर डॉलर और घरेलू मांग; दिल्ली-जयपुर-लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
{{author_Name}}
Published on: 19 February 2026
Gold Silver Rate Today Gold-Silver Price Gold Rate Today: जानिए, आज सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Gold Rate Today 22K 10 Gram Price in India: भारत में घरेलू सराफा बाजार में गुरुवार को एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिल रहा है। निवेशक और खरीदार हैरान हैं क्योंकि एक दिन में ही सोने के दाम काफी ऊपर चढ़ गए हैं। खासकर 22 कैरेट सोने में भारी उछाल आया है।

दरअसल, इन दिनों क्यों गोल्ड और सिल्वर रेट में वृद्धि देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में सोने के भाव कई कारणों से बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मजबूत होने से घरेलू स्तर पर भी असर पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर कमजोर होने और आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और महंगाई के बढ़ते दबाव ने भी सोने की मांग को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में मांग स्वाभाविक रूप से ज्यादा रहती है। रुपए की कमजोरी और आयात शुल्क जैसे कारण भी सोने को महंगा बना रहे हैं।

सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 156640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 154350 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम (Gold Rate) 143600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 141500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 117520 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)

  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 156640 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 143600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 156490 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 143450 रुपए प्रति 10 ग्राम है

Join WhatsApp

Join Now