Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, MCX पर देखें आज का भाव

Published on: 3 June 2025
Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Today Gold And Silver Price Today In India, Gold-Silver Rate , Gold Rate Today, Gold Price Today, Gold-Silver Price Today, Gold Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें सोना और चांदी के आज का भाव..! Gold-Silver Price, Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Rate: मंगलवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ कामकाज के लिए खुलीं। सोने चांदी में गिरावट की वजह चीन और यूरोपीय संघ के साथ डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ विवाद, रूस-यूक्रेन युद्ध से जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता और आगामी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले बाजार की उम्मीदों को माना जा रहा है।

खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 97,730 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,0,0,165 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 142 रुपये की गिरावट के साथ 97,811 रुपये के भाव पर खुला। वहीँ MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार को 1,053 रुपये की गिरावट के साथ 99,957 रुपये पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी में नरमी (Gold-Silver Rate in International Market)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गए। Comex पर सोना 3,385.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,370.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,361.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.69 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 34.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now