
Himachal Ragging
रैगिंग मामले में डगशाई स्कूल के 5 छात्र सस्पेंड, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और परिजनों ने की प्रिंसिपल को हटाने की मांग
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के प्रसिद्ध डगशाई पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट मामले में वीडियो वायरल होने और और पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पांचों आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच जारी है।







