Prajasatta Side Scroll Menu
कसौली-धर्मपुर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू

कसौली-धर्मपुर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू

July 18, 2023

कसौली। धर्मपुर-कसौली सड़क मार्ग बीते दिनों हुई भारी बारिश से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही के लिए भारी परेशानियों का सामना....

कसौली: जन्गेशु से चोरी हुई बाईक परवाणू से बरामद, एक गिरफ्तार

कसौली: जन्गेशु से चोरी हुई बाईक परवाणू से बरामद, एक गिरफ्तार

July 17, 2023

कसौली। कसौली पुलिस ने जन्गेशू में सड़क के किनारे खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी के आरोपपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद....

ड्रग विभाग ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का किया भंडाफोड़

ड्रग विभाग ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का किया भंडाफोड़

July 17, 2023

बद्दी| ड्रग विभाग ने ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। जानकारी अनुसार निजी कपनी मेगटेक इंटरप्राइजेज काठा में....

Screenshot 2023 07 16 22 22 28 35 7352322957d4404136654ef4adb64504

देवभूमि के सपूत लखवीर सिंह ने फिर जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान

July 16, 2023

– वर्ष 2019 में मानपुरा में मलबे में धंसे 2 लोगों की जान बचाई थी लखवीर सिंह ने – फर्ज के लिए खुद की ज़िंदगी....

IMG 20230714 202606

शामती में प्रभावितों को लगभग 20 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान

July 14, 2023

सोलन। जि़ला प्रशासन ने आज शहर के शामती क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को लगभग 20 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त अजय....

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण अभी तक सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की संभावना है और यह आंकड़ा बढ़ रहा है। डॉ. शांडिल वर्षा से हुए नुकसान के बारे में गत देर सांय उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में गत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अभी तक सड़कों एवं पुलों के क्षतिग्रस्त होने, जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को हुए नुकसान, प्रदेश विद्युत बोर्ड की विद्युत लाईनें एवं विद्युत केन्द्रों तथा उप केन्द्रों के क्षतिग्रस्त होने, कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचने तथा अन्य कारणों से लगभग 141 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डॉ. शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 शिमला-परवाणू पर भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में 111 मार्ग अवरूद्ध हुए हैं और 40 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ज़िला में अवरूद्ध 78 मार्ग खोल दिए गए हैं। स्वासथ्य मन्त्री ने कहा कि ज़िला में अभी तक जल शक्ति विभाग की 113 सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। जिला में अन्य सिंचाई योजनाओं को शीघ्र आरम्भ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की पेयजल आपूर्ति योजना को आरम्भ कर दिया गया है। डॉ. शांडिल ने कहा कि पूरे जिला में विद्युत बोर्ड द्वारा हर सम्भव प्रयास कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को अभी तक लगभग 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन में अभी तक किसानो को लगभग 8.28 करोड़ रुपये का तथा बागवानों को 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से तीन व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है। डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्षा के कारण हुई क्षति एवं आमजन को राहत पहुंचाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं दूर दराज कि इलाके में जाकर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्थिति से निपटने और क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलों तथा योजनाओं को सुचारू बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं और शीघ्र ही आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन के शामती में 25 भवन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 70 परिवार प्रभावित हुए हैं । उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित करने तथा भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए भरपूर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव की सड़कें किसानों की भाग्य रेखाएं हैं। उन्होंने गांव के अवरुठ्ठ मार्ग मनरेगा के तहत ठीक करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भारी वर्षा से सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

July 14, 2023

सोलन| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण....

FB IMG 1689256506196

विधायक सुल्तानपुरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, भारी बारिश से हुए नुकसान प्रभावित क्षेत्रों का भी किया दौरा

July 13, 2023

कसौली। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने आज विश्राम गृह धर्मपुर में तहसीलदार कसौली जगपाल चौधरी, नायब तहसीलदार व विधानसभा के सभी कानूनगो, पटवारियों के....

उपभोक्ताओं के कटेंगे कुनेक्शन

सोलन के इन क्षेत्रों में 15 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

July 13, 2023

सोलन। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 15 जुलाई, 2023 को परवाणु के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति....

रोड बंद हो होने से कसौली के समीप पांच दिन से फंसे पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पर्यटकों को प्रशासन ने निकाला

रोड बंद हो होने से कसौली के समीप पांच दिन से फंसे पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पर्यटकों को प्रशासन ने निकाला

July 13, 2023

कसौली| पर्यटक नगरी कसौली के साथ लगती नाहरी पंचायत में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कई पर्यटक परिवारों के फंसे जाने पर उन्होंने प्रशासन और....

Screenshot 2023 07 13 08 42 57 81 E307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6

राज्यपाल ने शामती में भारी वर्षा से हुई क्षति का लिया जायज़ा

July 13, 2023

सोलन। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जि़ला के शामती में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति का जायज़ा लिया और जि़ला प्रशासन को....

Previous Next