Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills
 

Solan latest update

कुमार हट्टी 7 अगस्त(नवीन) कुमारहट्टी बाज़ार में, फोरलेन के लिए बनाए गए फ्लाईओवर के नीचे,व उपर,नवीनलगी लाईटें रात के समय पूर्णतया बंद होने के कारण, गहरा अंधेरा होने के चलते, सदैव दुर्घटना व किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। जानकारी के अनुसार,फ्लाईओवर के नीचे कंपनी द्वारा लाइटें तो लगाई गई हैं। पर पिछले करीब 20 दिनों से यह पूरी तरह बंद हैं।उल्लेखनीय है कि, कुमार हट्टी फ्लाईओवर के नीचे से, पांच जगह को रास्ता जाता है। जिनमें से डगशाई, नाहन, चंडीगढ़,बड़ोग व सोलन को सड़क कटती है।लैंड स्लाइड के चलते, कालका शिमला नेशनल हाईवे के बंद होने के कारण, ट्रैफिक का दबाव दिन-रात इस चौक पर है। पुलिस के जवान 24 घंटे, इस चौक पर ड्यूटी को तैनात रहते हैं। ऐसे में रात के समय, फ्लाईओवर के नीचे,,पूर्णतया घुप्प अंधेरा होने के कारण, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ साथ, अन्य लोगों की जान भी, आफत में फंसी रहती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के कर्मचारियों ने,अपना नाम न बताने की शर्त पर, बताया कि वह अनेकों बार संबंधित फोरलेन कंपनी व अपने विभाग को, इसकी शिकायत दे चुके हैं। परंतु अभी तक यह लाइट ठीक नहीं हो पाई। जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ, ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों को भी, बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लाइट ना होने के चलते फ्लाईओवर के ऊपर भी घना अंधेरा पसरा रहता है। कहने को तो फ्लाईओवर के ऊपर, सैकड़ों लाइटें कंपनी द्वारा लगाई गई हैं। लेकिन रात को इनमें से इक्का-दुक्का ही जलती हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने, प्रशासन व ग्रिल कंपनी से मांग की है कि, जनहित में इन लाइटों को तुरंत ठीक किया जाए। जिससे स्थानीय जनता को इनका लाभ मिल सके।

कुमारहट्टी में फ्लाई ओवर के नीचे लगी हाईस्ट्रीट लाइटें बनी सफेद हाथी

—
अगस्त 7, 2023

कुमारहट्टी। कुमारहट्टी बाज़ार में, फोरलेन के लिए बनाए गए फ्लाईओवर के नीचे,व....

प्रदेश में वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए 2000 नए आवास किए जाएंगे निर्मित :- अनिरुद्ध सिंह

प्रदेश में वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए 2000 नए आवास किए जाएंगे निर्मित :- अनिरुद्ध सिंह

—
अगस्त 4, 2023

सोलन। प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध....

जान जोखिम में डाल कर लोग पार कर रहे एनएच-5 पर चक्की मोड़ में बनी खाई

जान जोखिम में डाल कर लोग पार कर रहे एनएच-5 पर चक्की मोड़ में बनी खाई

—
अगस्त 4, 2023

सोलन| कालका-शिमला नेशनल हाईवे फोरलेन में लोगों की परेशानियां कम नहीं हो....

Kullu News Chamba News दोषी करार उम्रकैद सजा sirmour, Shimla Crime Chamba News, breaking news

बद्दी में लाखों की ठगी करने वाले बंटी बबली को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

—
अगस्त 3, 2023

ओम शर्मा । बद्दी देवभूमि हिमाचल हमेशा ठगों ओर जालसाजों के निशाने....

टमाटर के बढ़ते दामों से सोलन के किसानों में खुशी, कम फसल के बाद भी मिल रहा मेहनत का फल

टमाटर के बढ़ते दामों से सोलन के किसानों में खुशी, कम फसल के बाद भी मिल रहा मेहनत का फल

—
जुलाई 31, 2023

सोलन| देश के हर कोने में टमाटर के बढ़ते दाम ने जहां....

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

सोलन में दो अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

—
जुलाई 31, 2023

सोलन| हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अगस्त,....

गुडजॉब : सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचा, बड़ी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

गुडजॉब : सोलन पुलिस ने पंजाब से दबोचा, बड़ी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना

—
जुलाई 31, 2023

सोलन| सोलन जिला में बीतें दिनों चिट्टे के मामले में पकडे गए....

प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओपीएस का फायदा

मुख्यमंत्री 1 अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर

—
जुलाई 31, 2023

सोलन| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के....

परवाणु: अम्बोटा में अग्निकांड से जली बाईकें, बिल्डिंग में रहने वालों ने आग से बचने को लगाई तीसरी मंज़िल से छलांग
सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत कंडा ने पीट पीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धर्मपुर थाना को सूचना मिली कि कंडा पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौका पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कश्मीर पुत्र ईशर, निवासी जिला कैथल हरियाणा के तौर पर हुई। शव की जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए तथा एक बाजू टूटी हुई पाई गई। आसपास के लोगों से में जांच करने के बाद पता चला कि पिछले कल दिनांक 28जुलाई की रात को समय करीब 1.00 बजे एक स्थानीय निवासी को एक व्यक्ति की जोर- 2 से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जब उसने बाहर देखा तो गांव कोटला त0 कसौली जिला सोलन के हीरा लाल उर्फ गोलू तथा तथा पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी दोनों पुत्र देवीशंकर निवासी गांव कोटला डाक घर कण्डा तहसील कसौली जिला सोलन के इन दोनों भाई इस व्यक्ति को सडक पर गिराकर डण्डों तथा हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा । दोनों भाई कश्मीर को घसीटते हुए मेन रोड से सुबाथु की ओर ले गए। पुलिस जांच में सामने आया की कश्मीर चन्द उपरोक्त की मौत हीरालाल उर्फ गोलू व पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी की मारपीट आदि से हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बार वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी सुबह से ही फरार चले हुए थे। हालांकि पुलिस थाना की टीम ने अलग अलग सर्च पार्टी बनाकर दोनों आरोपियों को पास के इलाकों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौत के असल कारणों का उसके बाद ही पता चल पाएगा।

सोलन: धर्मपुर में पीट-पीट कर व्यक्ति हत्या के आरोपित दोनों भाईयों को पांच दिन का पुलिस रिमांड

—
जुलाई 30, 2023

सोलन। सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत कंडा पुल के....

PreviousNext