Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills
 

Solan News

ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनेड़ के गांव कसंभोवाल में गुर्जर यूथ क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग, राजस्व विभाग) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से मज़बूत बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेल युवाओं को आपात परिस्थितियों में भी क्रियाशील रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी और आशा जताई की क्लब भविष्य में अपनी खेल गतिविधियों को और विस्तार प्रदान करेगा। राम कुमार ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा को समाज के विकास के कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि कसंभोवाल में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए 10 बीघा ज़मीन उपलब्ध करवाने का मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हंै। विजेता टीम को 25 हजार 500 रुपये का नकद पुरस्कार तथा उप विजेता टीम को 15 हजार 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी अजीज को यूथ क्लब कसंभोवाल द्वारा विशेष सम्मान के रुप में बाईक दी जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव ने गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर साईं-रामशहर सड़क को ठीक करने के लिए डंगे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला मण्डल भवन तलड़घाट में रसोई निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने हनुमान अखाड़ा बागवानिया के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान को ग्राम पंचायत सुनेड़ में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत साईं के गांव तलड़घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गुर्जर यूथ क्लब कसंभोवाल के प्रधान जमील व अरशद, अखतर चैधरी, अक्रम खान, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल अबरोल, सहायक अभियंता चमन ठाकुर सहित खिलाड़ी उपस्थित थे। .0.

दून विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्मित किए जाएंगे खेल मैदान – राम कुमार

April 25, 2023

सोलन| ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनेड़ के....

।माता चंडी देवी मेला समिति का पुनर्गठन

माता चंडी देवी मेला समिति का पुनर्गठन

April 19, 2023

चंडी| माता चंडी के प्रांगण में मंदिर समिति चंडी के अध्यक्ष चंद्र....

मेलें हमारी प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर, एकता और भाईचारे की भावना को देते हैं बढ़ावा :- ओम आर्य

मेलें हमारी प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर, एकता और भाईचारे की भावना को देते हैं बढ़ावा :- ओम आर्य

April 15, 2023

कसौली| हिमाचल युवा शक्ति कसौली के संस्थापक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत ओमआर्य....

0460710f 9979 4be0 A022 D4192f171808

बागेश्वर धाम सरकार से हुई श्री हरि जी महाराज की सादर भेंट

April 15, 2023

श्री हरि जी महाराज अपने मुखारविंद से आजकल सागर सेंट्रल जेल मध्य....

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की गई 11 नई वोल्वो बसें,उप-मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की गई 11 नई वोल्वो बसें,उप-मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

April 14, 2023

सोलन। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के कैथलीघाट से हिमाचल....

IMG 20230413 WA0012

राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का राम कुमार ने किया शुभारम्भ

April 13, 2023

बद्दी। मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने....

गुडजॉब परमाणु पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

गुडजॉब परवाणू पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

April 7, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की परवाणू पुलिस को बड़ी....

Rajya Sabha Election 2024 नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक मांगे उम्मीदवारों से आवेदन

युवा कांग्रेस कसौली की नई कार्यकारिणी गठित,अमरदीप बनें अध्यक्ष

April 6, 2023

कसौली। युवा कांग्रेस हिमाचल के प्रभारी अमरप्रीत लाली, युवा कांग्रेस के महासचिव....

मामला दर्ज shimla news Solan News

जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर परवाणू थाना में अश्वनी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज

April 6, 2023

परवाणू। पुलिस थाना परवाणू के तहत परवाणू निवासी अश्वनी गुप्ता नाम के....

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

परवाणू में एचपीएमसी के फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट में स्टॉक किये गए पैकिंग मैटीरियल लगी में आग, 5 लाख का नुकसान

April 6, 2023

परवाणू| औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सैक्टर 2 में स्थित एचपीएमसी के फ्रूट....

PreviousNext