साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ऊना: बाइक की टक्कर से घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय हुई मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना|
ऊना जिला के देहलां कस्बे में बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद मैहतपुर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। मृतक व्यक्ति की पहचान गुलशन साह 50 पुत्र स्व. नटाई साह निवासी कुल्ला खास दोगच्छी जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते देहलां गांव में एक व्यक्ति सड़क पर पार कर रहा था। इतने में तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर को मार दी। जिससे गुलशन साह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया।

यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का उपचार शुरु किया। बाद में चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन उसकी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस चालक मृतक को वापस ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले आया।

उधर सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल कमल कुमार पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव-गृह में भेजा।

Join WhatsApp

Join Now