Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

ऊना में 1 क्विंटल 36 किलो गांजे के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

ऊना में 1 क्विंटल 36 किलो गांजे के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

ऊना|
ऊना की अम्ब पुलिस ने नशे की यह बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने टकारला में एक व्यक्ति को 1 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

अम्ब पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य का व्यक्ति क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करता है। सूचना पुख्ता होने पर बुधवार को पुलिस ने उक्त युवक के ठिकाने पर दबिश देते हुए उसके पास से 1 क्विंटल 36 किलो 654 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपी (35) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ईसपुर सहकारी सभा गबन मामले में बड़ा खुलासा, परिवार में ही बांट डाले 3 करोड़ से ज्यादा के ऋण

आरोपी दिलवा टकारला पुल के पास झोपड़ी में रहता है और कबाड़ इकठा करने का काम करता है। उसने गांजे की खेप को छोटे -छोटे पैकेट में भर कर ग्राहकों को देने के लिए तैयार कर रखा था।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपित गांजे की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लेकर आया और कब से इस धंधे में हाथ आजमा रहा है और वह किन -किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक युवक को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस इसे कोर्ट में पेश कर इसका रिमांड हासिल करेगी।

इसे भी पढ़ें:  ऊना: पहाड़ी से टकराया श्रद्धालुओं से भरा टैंपो, दर्जन से अधिक हुए घायल
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment