साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ऊना: विजिलेंस ने 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा पटवारी

रिश्वत Himachal News, una news Kangra News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना|
ऊना जिला के पटवार सर्कल थानाकलां के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने शिकायत कर्ता से तकसीम के बदले में 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बुधवार को जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के पैसे पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसे घर दबोचा। आरोपी के खिलाफ के भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पटवारी विनोद कुमार को विजिलेंस ने 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विजिलेंस को शिकायत की थी कि आरोपी पटवारी जमीन की तकसीम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार वर विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने किया गया। टीम में निरीक्षक इंदू देवी, उप निरीक्षक जसवीर चंद व उप निरीक्षक सुमन वाला शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now