Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्की: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान से टकराई HRTC बस, चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज

Published on: 25 January 2022
FB IMG 1643095444691

अर्की के धूंधन मठ चौक के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन-चिंतपूर्णी रूट पर चलने वाली सोलन डिपो की बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर धुंदन में सड़क के साथ बनी एक दुकान से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 18 यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के समय बस में कुल 25 यात्री सवार थे। घायलों को धुंदन पीएचसी में उपचार दिया गया। जबकि पांच लोगों को अर्की रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत धुंदन के पास हिमाचल पथ परिवहन बस निगम की बस सोलन से चिंतपूर्णी जाते समय तेज रफ़्तार के कारण एक दुकान से टकरा गई।

इसकी वजह से बस में बैठी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह टीम के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में 25 सवारियां बैठी थीं जिनमें से कईयों हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दुकान मालिक ने भी चालक के खिलाफ अमित गौतम दवारा अपनी बस को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है ।जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग धारा 279,337,427 भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now