Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नियमित स्वास्थ्य जांच के उपरान्त शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री

Published on: 22 February 2022
नियमित स्वास्थ्य जांच के उपरान्त शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से छुट्टी मिलने के उपरान्त आज शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री गत शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती थे।

शिमला पहुंचने पर अन्नाडेल में मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now