Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एसआईटी ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया

अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एसआईटी ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली विधानसभा के बाथू में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में एसआईटी ने जांच के बाद आरोपितों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को अभी तक हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है एसआइटी ने फैक्‍टरी के एक अधिकारी और एक कर्मी को हिरासत में लिया है। गौर हो कि इस मामले में तीन तरह की जांच की जा रही है। इनमें से एक एसआइटी है, दूसरी एसडीएम हरोली और तीसरी जांच कमीशन गठित करके की जा रही है।

पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में मुख्य आरोपित के साथ-साथ ग्राम पंचायत प्रधान, उद्योग विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य स्थानीय अधिकारी भी नप सकते हैं। एसआइटी की शुरुआती जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीँ इस हादसे के बाद एसआइटी के घटनास्थल का दौरा करने के बाद पूरे क्षेत्र को सील करके पुलिस जवानों की नियुक्ति घटनास्थल पर कर दी गई है, ताकि विस्फोटक के पास कोई पहुंच न सके, क्योंकि उद्योग में अभी बहुत सा बारूद मौजूद है और ऐसे में जरा सी लापरवाही फिर से एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

बता दें कि इस हादसे के बाद धर्मशाला से बम्ब निरोधक दस्ता मंगलवार देर रात ही मौके पर पहुंच गया था और मौके पर एक्सप्लोसिव की जांच करके साक्ष्य जुटाए। बुधवार सुबह एसआइटी अध्यक्ष सुमेधा द्विवेदी सदस्य विमुक्त रंजन की अगुवाई में स्थानीय पुलिस सहित मौके का मुआयना किया और इस घटना से जुड़े तमाम साक्ष्य जुटाए गए। इस घटना में बारूद के साथ-साथ क्या अन्य तथ्य हैं उन्हें सामने लाने के लिए धर्मशाला से ही एसएफएल टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now