Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपमंडल में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

पंचायत, जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी

विनय गोस्वामी /आनी
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन आनी उपमंडल में सैंकड़ों प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी जताई। नामांकन के लिए चुनाव आयोग की ओर से तीन दिन का समय उम्मीद्वारों को दिया गया था। उपमंडल में जिला परिषद के लिए 30 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी तरह आनी पंचायत समिति के लिए 75 और निरमंड पंचायत समिति के लिए 70 नामांकन पत्र उम्मीद्वारों ने दाखिल किए हैं।

विकास खंड आनी में प्रधान पद के लिए 218 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी जताई है। उप प्रधान पद के लिए 260 और वार्ड सदस्यों के लिए 521 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं निरमंड विकास खंड के लिए प्रधान पद पर 186, उप प्रधान पद के लिए 183 और सदस्य पद पर 400 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरओ/एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि नामांकन पत्रों की प्राप्ति के बाद अब 4 जनवरी को छंटनी होगी और 6 जनवरी को प्रत्याशी नाम वापिस ले सकेंगे। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची तथा चुनाव चिन्ह जारी होगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now