Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सड़क से नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेश आया हादसा

Published on: 10 March 2022
सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस

कांगड़ा|
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहाँ एक निजी बस बाइक सवार को बचाने के लिए चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जिनमे से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही निजी बस बाइक सवार को बचाने के लिए चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को ईसीएच में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now