Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा: खेहर पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

अनिल शर्मा।राजा का तालाब(कांगड़ा)।
उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत लाडथ के गांव वरोह के निवासी राजकुमार राजू उम्र 44 वर्ष पुत्र स्व. करम चंद की गुरुवार रात को खेहर पुल के पास अज्ञात वाहन चालक की टक्कर से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार राजू गुरुवार को रैहन की तरफ से पैदल ही राजा का तालाब की तरफ जा रहा था इसी बीच सड़क से गुजरते किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वो सड़क पर गिर पड़ा ।इसी बीच आसपास के लोग।इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब राजकुमार राजू को सड़क पर बेसुध पड़े हुए देखा। तो उन्होंने उसे तत्काल रैहन स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।और घटना की जानकारी पुलिस चौकी रैहन को दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी नरेश कुमार , हैड कांस्टेबल अजय कुमार व कांस्टेबल रवि कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान रैहन अस्पताल में पहुंचाने के उपरांत जब डॉक्टर ने राजकुमार की नब्ज को देखी। तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। गरीब परिवार से संबंधित राजकुमार राजू अपने पीछे एक बड़ी बेटी व एक छोटा बेटा छोड़ गया है।दोनो बच्चे छठी ब दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है।

रैहन पुलिस चौकी के प्रभारी नरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जबकि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल में भेज दिया ।जबकि गुरुवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।ग्राम पंचायत लाड़थ के उपप्रधान संजय कुमार ने सरकार से पीड़ित दु:खी परिवार को आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now