Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंडीगढ़ के लिए निकले कांगड़ा के कारोबारी की संदिग्ध हालात में मिली लाश

Published on: 28 March 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कांगड़ा|
मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे रसूह क्षेत्र में एक प्रतिष्‍ठ‍ित व्‍यापारी का संदिग्‍ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी राजीव वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला हत्या का लग रहा है।

बताया जा रहा है राजीव वर्मा रविवार रात्रि चंडीगढ़ जाने के लिए कांगड़ा बस अड्डा पहुंचे थे जहां राजीव वर्मा के बेटे ने उन्हें बस लेने के लिए छोड़ दिया था। लेकिन राजीव वर्मा राजीव वर्मा का शव रानीताल के रसूख के पास सुबह देखा गया, जिसकी जानकारी रानीताल पुलिस चौकी को दी गई।

बताया जा रहा है राजीव वर्मा के मोबाइल पर सुबह बेटी की फोन काल आई तो पुलिस वालों ने उठाया। यह सुनकर परिवार के सदस्‍य चौंक गए। तब पता चला कि यह शव कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी का है।

पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात्रि उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर सिर पर गहरी चोट के निशान है और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी दरिंदगी से राजीव को मौत को घाट उतारा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा राजीव की मौत कैसे हुई।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now