Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देहरा में ब्यास पुल से टकराई बाइक:युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मौक पर मौत, 1 महिला गंभीर घायल

देहरा में ब्यास पुल से टकराई बाइक:युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मौक पर मौत, 1 महिला गंभीर घायल

कांगड़ा|
कांगड़ा जिले में चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच-503 पर शनिवार सुबह देहरा के ब्यास पुल पर दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी कि दोनों टांगें टूट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार का सिर पुल की दिवार से टकराया और उसकी खोपड़ी धड़ से अलग हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बग्गा (35 वर्षीय) और उसकी पत्नी देहरा के लोहर सुनहेत में ईंट के भट्टे में करते थे। सुबह 8:30 बजे के करीब देहरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चिंतपूर्णी से देहरा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्यास पुल पर पहुंचा तो उसने एक ट्रैक्टर से पास लेने की कोशिश की, जिसमें ट्रैक्टर पलट गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ट्रैक्टर पलटने से सामने से आ रहा बाइक सवार बाइक से नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकरा गया। जिससे व्यक्ति की खोपड़ी धड से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। वहीँ महिला को उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक डीएसपी देहरा अंकित शर्मा मौके पर जाम खुलवाने में जुटे हुए थे। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now