Prajasatta Side Scroll Menu

जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेने पर पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

हमीरपुर|
हिमाचल पुलिस विभाग में जाली दस्तावेजों के सहारे भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेने पर एक पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हमीरपुर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में मामला दर्ज किया है। इस कारण संबंधित पुलिस भर्ती से बाहर हो गया है। उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का रहने वाला है। दरअसल, हिमाचल पुलिस में पूर्व सैनिक कोटे से कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर से पात्रता पूरी करने वाले पूर्व सैनिकों की सूची पुलिस विभाग में भेजी जाती है।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत के आरोप में फरार एसएचओ की गाड़ी से अब चिट्टा बरामद, मामला दर्ज

पूर्व सैनिक पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड को पूरा नहीं कर पा रहा था। इसलिए संबंधित व्यक्ति ने अपनी आर्मी डिस्चार्ज बुक में छेड़छाड़ कर शारीरिक ऊंचाई 165 की जगह काटछांट कर 169 सेंटीमीटर कर ली। जानकारी अनुसार आर्मी डिस्चार्ज बुक में उक्त व्यक्ति के शरीर की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर दर्ज थी, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऊंचाई 169 सेंटीमीटर चाहिए थी। संबंधित व्यक्ति की यह चालाकी दस्तावेजों की गहन एवं बारीकी से जांच के दौरान पकड़ी गई।

इस मामले को लेकर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जालसाजी करने के आरोप में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजेश कुमार ने माना कि पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शिमला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Hamirpur News: हमीरपुर पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर बाइक सवार का काटा 30 हजार का चालान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now